मथुरा, मार्च 16 -- कैंट स्थित श्री काली मां मंदिर पर हुई श्री काली मां मित्र मंडल की बैठक में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। संस्थापक प्रवीण गोयल चूड़ी वालों की उपस्थिति में मंडल के पदाधिकारियों का चयन हुआ। इसमें योगेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष, अजय सैनी को महामंत्री तथा सौरभ अंगूठी वाले को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंडल की पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन होने वाले धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सदस्यों ने 21 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को और अधिक भव्यत...