वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का चुनाव शनिवार को पीडब्ल्यूडी स्थित संघ भवन पर हुआ। चुनाव अधिकारी राकेश दीक्षित की देखरेख में चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराया गया। इसमें श्रीकांत पांडेय जिलाध्यक्ष, कृष्णानंद त्रिपाठी जिला मंत्री और विपिन कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। एनपी सिंह और राकेश दीक्षित संरक्षक होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...