गौरीगंज, सितम्बर 26 -- अमेठी। जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के ग्राम माना मदनपुर निवासी और महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) के जिलाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच उनकी विशिष्ट सक्रियता के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस लंदन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट एंड आर्टिस्ट्स के तीन दिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा करनाल के गोल्डन मोमेंट्स पैलेस में सम्मानित किया गया। श्रीकांत शर्मा को सम्मान मिलने पर एमडब्लूओ के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.