श्रीइग्नाइट 2026 फेस्ट का समापन, बड़ी संख्या में छात्रों ने की शिरकत
जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा आयोजित श्रीइग्नाइट 2026 - मैनेजमेंट फेस्ट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर सहित देश के विभिन्न संस्थानों से आए छात्रों ने भाग लिया। यह फेस्ट नवाचार, रचनात्मकता और प्रबंधकीय दक्षता का एक सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान आइडियाथन 360, केस स्टडी प्रतियोगिता, बिज क्विज, बैटल ऑफ बैंड्स, कराओके, 17 एसडीजी ऑन कैनवास, श्रीरिदम, फायरलेस कुकिंग, विज्ञापन पैरोडी, वर्चुअल बज़ और द एडवार जैसे विभिन्न आयोजन किए गए। इन गतिविधियों ने छात्रों को अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता, रचनात्मकता और टीमवर्क का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.