फतेहपुर, फरवरी 24 -- थरियांव। कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को दो दिवसीय मिलेटस महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने शुभारंभ करते हुए किसान हित की योजना गिनाई। किसानों को मोटा अनाज की पैदावारी बढ़ाने पर बल दिया। कृषि वैज्ञानिकों के साथ प्रगतिशील किसानों ने खेती के प्रभावशाली बिंदुओं को साझा किया। महोत्सव के माध्यम से मिलेटस की पैदावारी और उन्नत किस्म की फसल तैयार कराने पर जोर दिया गया। फसलों की बढ़वार और उपज बढ़ाने के आधुनिक ज्ञान और नवीन यंत्रों से रुबरु कराया गया। कृषक वैज्ञानिक संवाद में उन्नतशील खेती करने वाले किसानों ने खेती बचाव जैसे सुझावों के टिप्स देते हुए आधुनिक फसल, बीज, कीटनाशक की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक और जादूगर ने नहर कटान, फसलों की सुरक्षा, वन रोज से बचाव और अधिक खेती को प्रेरित किया। खेतीबाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.