वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, हिटी। जनपद में श्रीअन्न यानी मोटा अनाज (रागी, बाजरा, कोदो, सावा) की खेती का रकबा पिछले नौ वर्षों में 139.37 फीसदी बढ़ गया है। वहीं, 2017-18 के मुकाबले 29.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उपनिदेशक कृषि अमित जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2017-18 में वाराणसी में श्रीअन्न का रकबा 9034 हेक्टेयर था, जबकि उत्पादन 8838 मीट्रिक टन। वर्ष 2025-26 में रकबा बढ़कर 11,686 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इसी अवधि में उत्पादन 21,156 मीट्रिक टन हो गया है।उन्होंने बताया कि श्रीअन्न न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि कम पानी और कम लागत में भी इसकी खेती संभव है। बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों में भी किसान इसे सुरक्षित विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। सरकार अन्नदाताओं को श्रीअन्न की पैदावार बढ़ाने के लिए मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.