श्रीअग्रसेन जयंती को लेकर बैठक, मनोज और विक्की बने संयोजक
कोडरमा, अगस्त 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रवाल समाज की बैठक रविवार को श्रीअग्रसेन भवन, झुमरीतिलैया में हुई। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आठ अक्टूबर को शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा 4 दिवसीय कार्यक्रम में कला, संस्कृति, खेलकूद व समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। चार दिवसीय कार्यक्रम के लिए संयोजक मनोज पिलानिया और विक्की चौधरी को बनाये गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने की। सभा में समाज के उपस्थित पदाधिकारियों सदस्यों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अग्रवाल समाज की 2026-28 की नई कार्यकारिणी का गठन, अग्रसेन जयंती पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.