आगरा, दिसम्बर 22 -- जैन दादाबाड़ी में सोमवार को गुरुदेव पूजा का आयोजन किया गया। मस्तक पर ध्वजा धारण कर बड़ी संख्या में श्राविकाओं ने घंटे-घड़ियाल बजाते हुए दादा गुरुदेव के जयकारों के मध्य प्रदक्षिणा की। पूजा का संचालन रीता ललवानी एवं विनय वागचर द्वारा अत्यंत श्रद्धा, मर्यादा और उल्लास के साथ किया गया। मंत्रोच्चार और विधि-विधान ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। गायिका राजकुमारी ने अपने मधुर भजनों से सभी श्रद्धालुओं को गुरुदेव की भक्ति में सराबोर कर दिया। भजनों की स्वर लहरियों पर पूरा पंडाल भाव-विभोर दिखा। गुरुदेव की पावन पूजा साध्वी दिव्य दर्शना एवं सम्यक श्री जी महाराज की निश्रा में विधिवत रूप से सम्पन्न हुई। रॉबिन जैन ने व्यवस्था संभाली। वहीं गुरुदेव की आंगी नितिन ललवानी द्वारा की गई। कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.