श्रावस्ती, जनवरी 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। देर शाम बाजार से घर लौट रहा बाइक सवार युवक की सांड़ से टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीररूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अरविन्द कुमार यादव (18) पुत्र सुखित यादव बुधवार शाम को बाइक से किसी काम से लक्ष्मननगर बाजार गाया था। जहां से वह देर शाम को वापस घर लौट रहा था। इस दौरान भिनगा बहराइच मार्ग पर फतुहापुर गांव के पास पहुंचते ही बाइक सड़क पर खड़े सांड़ से टकरा गई। हादसे में अरविन्द गुभीररूप से घायल हो गया। लोगों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों की ओर से घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर ...