श्रावस्ती, दिसम्बर 22 -- इकौना। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सौरूपुर कासिम बनकटी निवासी चन्द्र प्रकाश (17) पुत्र ईश्वर दीन इकौना के जगतजीत इण्टर कालेज में इण्टर का छात्र था। 19 दिसम्बर को वह स्कूल आया था और छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान अढ़ुवापुर शराब भट्ठी के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी जिसमें छात्र गंभीररूप से घायल हुआ था। घायल छात्र को सीएचसी इकौना से मेडिकल कालेज बहराइच और वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। रविवार रात छात्र की ट्रामा सेन्टर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.