श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। साइकिल लेकर घर से निकले एक युवक की लाश सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद की गई। राहगीरों की नजर लाश पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत कोड़री के मजरा तिवारी पुरवा गांव निवासी पीतांबर (32) पुत्र राम सागर शनिवार शाम को साइकिल लेकर घर से भिनगा के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी रात में उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह इसी कोतवाली क्षेत्र के वर्गी वर्गा गांव के पास जंगल से सटे हुए सड़क किनारे झाड़ियों में राहगीरों ने एक साइकिल व लाश पड़ी देखी। जिसकी पहचान तिवारी गांव निवासी पीतांबर के रूप में हुई। लोगों क...