श्रावस्ती, मई 30 -- इकौना,संवाददाता। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का कायाकल्य होगा। इसके लिए श्रावस्ती विधायक ने निर्माण की जाने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। संतुलित क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि योजना के तहत श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की 14 पक्की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। नई सड़कों का तो निर्माण किया ही जा रहा है। साथ ही पुरानी खराब हो चुकी सड़कों का फिर से निर्माण कराया जा रहा है। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों को मंजूरी मिली है। जिसमें शिवाजोत के मजरा बैजपुर तक जाने वाली सड़क, सोनरई सड़क और गहिला संपर्क मार्ग से साई पुरवा संपर्क मार्ग तक सड़क का फिर से निर्माण होगा। यह भी पढ़ें- अमेठी-विधायक ने ...