श्रावस्ती में अफवाह से पेट्रोल पंपों पर मची भगदड़, पुलिस तैनात
श्रावस्ती, मार्च 26 -- श्रावस्ती,संवाददाता। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी युद्ध के बीच श्रावस्ती जिले में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। गुरुवार की सुबह से ही जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को काबू में रखने के लिए पंपों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर भोर होते ही लोग तेल भरवाने पहुंचने लगे। कुछ ही देर में भीड़ इतनी बढ़ गई कि पंप कर्मचारियों के लिए संभालना मुश्किल हो गया। सिरसिया पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को कतारबद्ध किया और क्रमबद्ध तरीके से वितरण शुरू कराया।इकौना के बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर भी यही नजारा रहा। यहां लोग वाहन के अलावा डिब्बे और ड्रम लेकर भी पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.