श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती,संवाददाता। आगामी त्योहार महाशिवरात्रि को देखते हुए विभूतिनाथ मंदिर में तैयारी तेज कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने थाना सिरसिया के पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के लिए तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश एवं निकासी मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन के साथ बातचीत कर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.