श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भुतहा को राप्ती की कटान से बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। बाढ़ खंड नवम मंडल बहराइच के अधीक्षण अभियंता व अधिशाषी अभियंता के साथ रविवार को श्रावस्ती विधायक ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही उन्होंने कटान रोधी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इकौना विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत किड़िहौन का मजरा भुतहा गांव राप्ती नदी के कटान के मुहाने पर है। यहां राप्ती की लहरों ने विगत वर्ष आई बाढ़ ने तीन भाइयों सहित छह लोगों के घरों को अपनी आगोश में समाहित कर लिया था। ऐसे में ग्रामीणों ने शनिवार को श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय से मिलकर गांव को कटान से बचाने की गुहार लगाई थी। रविवार को विधायक ने बाढ़ खंड नवम मंडल बहराइच के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे व अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड अखिलेश गौतम के साथ भुतह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.