श्रावस्ती-पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
श्रावस्ती, जून 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। विकास खण्ड सिरसिया की ग्राम पंचायत कोयलहवा में ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज संस्था की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण समुदाय को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रथम 1000 दिनों के बारे में जागरूक करना है। ग्रामीणों को बताया गया कि बच्चे के जीवन के प्रथम 1000 दिन (गर्भधारण से लेकर 2 वर्ष की आयु तक) उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास की नींव हैं। इस अवधि में उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक देखभाल से कुपोषण एवं अनेक बीमारियों को काफी हद तक रोका जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, समय पर स्वास्थ्य जांच, नियमित टीकाकरण तथा फोलिक एसिड, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही धात्री माताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.