श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला बारी तिलकनगर निवासी हिमांशु कुमार पुत्र राकेश कुमार ने 16 जनवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें अवगत कराया था कि साइबर ठग की ओर से यूपीआई के माध्यम से उसके 16500 रुपये ठग लिए गए हैं। शिकायत का संज्ञान लेकर एसपी ने साइबर सेल को कार्रवाई का निर्देश दिया था। कोतवाली भिनगा के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने टीम के सहयोग से रविवार को पीड़ित के खाते में उसके रुपए वापस करा दिए। टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, आरक्षी अमरजीत शर्मा, प्रमोद कुमार, साइबर सेल से आरक्षी अंकित पटेल व सुनील कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.