श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी बनवारी लाल पुत्र छोटे लाल ने बेलहरी गांव में स्थित अपनी पट्टे की भूमि को मंदिर बनाने के लिए दान किया है। इस भूमि पर पूर्व में पेरे बाबा नाम के व्यक्ति की समाधि बनी हुई थी। कुछ लोगों ने जबरन इस पट्टे की जमीन पर अवैध मजार बना कर खड़ा कर दिया था। जिसकी शिकायत पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को बीते दिनों ढहा दिया था। बनवारी लाल ने अपनी मर्जी से अपने हिस्से की पट्टे की जमीन को राम जानकी मंदिर के नाम पर दान कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...