श्रावस्ती, फरवरी 10 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। तेज रफ्तार जा रही बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा गया है। हरदत्तनगर गिरंट थाने के बदला चौराहा के पास बंजारनपुरवा में मंगलवार सुबह दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक दोनों लोग गंभीररूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बुधई पुत्र राजितरम उम्र 27 वर्ष निवासी हसनी थाना हरदत्तनगर गिरंट बदला चौराहे से गौसपुर जा रहे थे। जबकि लवकुश पुत्र तीरथ राम निवासी बालापुर थाना मल्हीपुर बहराइच से बदला की तरफ आ रहा था। जमुनहा बहराइच मार्ग पर बंजारनपुरवा के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। घायलों में बुधई को पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर भिजवाया। जबकि लवकुश को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.