श्रावस्ती, अक्टूबर 5 -- गिरंटबाजार। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ बरांव में पांच गांव हैं। जिसमें सरका बरांव, उमेद पुरवा, बनटुकरा, बृजवासिन पुरवा व तेंदुआ बरांव गांव शामिल है। इसमें अन्य गांव तो आस पास ही हैं लेकिन तेन्दुआ बरांव गांव की दूरी अन्य गांवों से करीब तीन से चार किलो मीटर दूर है। तेन्दुआ बरांव गांव में परषदीय विद्यालय होने के बाद भी पोलिंग बूथ नहीं बनाया जाता है। इस गांव का पोलिंग बूथ उमेद पुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाया जाता है। ऐसे में लोगों को तीन से चार किलोमीटर दूर जाकर मतदान करना पड़ता है। जिसका असर मतदान प्रतिशत पर भी पड़ता है। बुजुर्ग मतदाता इतनी दूर जाकर मतदान करने से कतराते हैं। इस गांव में करीब 500 से अधिक मतदाता हैं। लेकिन पोलिंग बूथ दूर होने से गांव के कम ही लोग मतदान करते हैं। ग्रामीण पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.