श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट व एसपी राहुल भाटी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में मंगलवार को लोगों की समस्या सुनी। जनता दर्शन में जिलाधिकारी को छह शिकायतें प्राप्त हुई। विभिन्न विभागों से सम्बन्धित इन शिकायतों का समय निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह एसपी ने लोगों से प्राप्त शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के तहत करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.