श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के सभी सहयोगी राजनीतिक संगठनों की जिला इकाई की एक बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। बैठक अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राज कुमार ओझा ने की। बैठक में सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि सभी दालों के कार्यकर्ता आपसी मतभेद को भूलकर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर रहें। बैठक में एसबीएसपी जिलाध्यक्ष दीपू जयसवाल, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश निषाद, सुभाष सपा के राकेश जायसवाल, आरएलडी के प्रदेश सचिव सैयद अली शाह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.