श्रावस्ती, मई 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अप्रैल माह में जनपद श्रावस्ती ने जन शिकायत निस्तारण (IGRS) में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जनपद के सभी 8 थानों को गोरखपुर जोन सहित प्रदेश भर में शीर्ष रैंकिंग प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में थाना प्रभारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया। इकौना, सिरसिया, कोतवाली भिनगा, गिलौला, मल्हीपुर, सोनवा, हरदत्त नगर गिरंट और महिला थाना इन सभी 8 थानों ने IGRS में 100% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। इस अवधि में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाए गए। कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर नहीं हुआ और न ही किसी को C-श्रेणी में रखा गया। वादियों का संतुष्टि फीडबैक 94.18% रहा, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। IGRS प्रभार...