श्रावस्ती, अक्टूबर 5 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। पुलिस चौकी हरदत्त नगर गिरंट को थाने का दर्जा तो मिल गया है। लेकिन यहां आरक्षियों व थानाध्यक्ष के आवास की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। इससे थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मी किसी सरकारी भवन या फिर किराए के मकान में रहते को मजबूर हैं। हरदत्तनगर गिरंट पुलिस चौकी को एक जनवरी 2023 को थाने का दर्जा मिला था। पुलिस चौकी भवन की मरम्मत व कुछ कमरों का निर्माण कराकर थाने का रूप दे दिया गया और थाना संचालन शुरू हो गया। लेकिन यहां आरक्षी आवास की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते थाने में थानाध्यक्ष सहित दीवान, दरोगा सिपाहियों के रहने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में वह कहीं बदला चौराहा, गिरंट बाजार, मिर्जापुर चौराहा पर किराए पर कमरा लेकर रहकर थाना और क्षेत्र में ड्यूटी करते हैं। थाने के लिए पुलिस आवास, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.