श्रावस्ती, जनवरी 27 -- श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा व आरक्षी प्रिंस कुमार यादव ने जिला चिकित्सालय भिनगा में रक्तदान किया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। रक्तदान महादान है, प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.