श्रावस्ती, जून 20 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जनपद के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले,प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 17 से 19 जून तक आयोजित 7वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप में इकौना निवासी आदित्य शर्मा ने 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में भूटान के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आदित्य ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल में जीत दर्ज कर भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं श्रावस्ती के ही अनूप कुमार मिश्रा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में मालदीव के खिलाड़ी से मात्र एक अंक के अंतर से हारने के बावजूद उन्होंने रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया。

सफलता का जश्न दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर...