श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें एसएसबी जवानों ने रक्तदान किया। एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देशन व जिला अस्पताल भिनगा के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में जिला अस्पताल के डा वीएन वर्मा तथा एसएसबी की चिकित्सक डा कल्पना महादेव पाटिल व टीम की निगरानी में एसएसबी के अधिकारी व जवानों ने कुल 14 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान उपकमांडेंट सोनू कुमार, गोबर्धन पुजारी सहित वाहिनी के अन्य जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.