श्रावस्ती, मार्च 1 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। अग्निकांड की घटना में फूस के दो घर जलकर राख हो गए। जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गापुर केपी के मजरा नौशहरा गांव में गांव निवासी झिंगई पुत्र फाले के फूस के मकान में रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बगल के सत्यराम पुत्र शोभा के फूस के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घर धूं धूं कर जलने लगे। अग्निकांड की घटना देख गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण एकत्र होकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। लोगों की ओर से सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए। जब तक आग बुझाने में सफलता मिली तब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.