लखनऊ, मार्च 13 -- श्रावस्ती, संवाददाता रमजान माह के आखिरी जुमे पर पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज़ जिले भर में पूरी अकीदत, शांति और भाईचारे के माहौल में अदा की गई। मस्जिदों नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज का समय होते ही हजारों की संख्या में रोजेदारों ने एक साथ नमाज़ अदा कर अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।अलविदा की नमाज़ को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष तैयारियां की गई थीं। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था की गई और नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। नमाज़ के दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों के अंदर और बाहर कतारबद्ध होकर नमाज़ अदा करते दिखाई दिए।नमाज़ के बाद लक्ष्मनपुर बाजार जामा मस्जिद के ईमाम हाफिज व कारी मोहम्मद अहमद ने अपने बयान में कहा कि रमजान का महीना सब्र, रहमत और बरक...