दुमका, अप्रैल 18 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को भू-अर्जन, पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं रेलवे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों में आ रही समस्याओं पर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त ने बासुकीनाथ-दुमका पथ निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रावण माह से पूर्व निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान लंबित दाखिल-खारिज मामलों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को इनके शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.