श्रावण माह के पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पाकुड़, अगस्त 3 -- महेशपुर में पवित्र श्रावण महीने के पहली सोमवारी को प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिवमंदिर, ग्वालपाड़ा स्थित नागेश्वर नाथ शिवमंदिर, वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवमंदिरों में अहले सुबह से ही शिवलिंग की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा शिवमंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु ने मंदिर में आकर दूध, गंगाजल, पुष्प, बेलपत्र तथा भोग अर्पित कर शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। तथा अपने तथा अपनों के लिए मंगल कामना की। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। क्योंकि यह महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत ही प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने और शिवलिंग पर जल अर्पण करने से सभी तरह की मनोकामनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.