श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना भारतीय संस्कृति आस्था और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत प्रतीक है: विधायक
रामगढ़, जुलाई 29 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू क्षेत्र से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए आस्था का पहला जत्था बुधवार को रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों जत्था पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस हनुमान मंदिर के निकट से बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के संग विधायक रोशन लाल चौधरी ने कांवड़ियों को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रावण मास की पावन बेला में बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जय घोष से गूंज उठा। साथ ही इस उद्घोष से पतरातू का पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पालू पंचायत, कोतो पंचायत एवं कटिया पंचायत से लगभग 300 श्रद्धालु कांवड़ियों का पहला जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यह भी पढ़ें- बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.