श्रावण मास में कांवड़ मेला को लेकर सुरक्षा प्लान पर काम शुरू
आगरा, जुलाई 2 -- तीर्थ नगरी में श्रावण मास में लगने वाले कांवड़ मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरूवार को एसपी ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को परखा। जिससे सोरों के लहरा घाट से कांवड़ भरकर ले जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। गुरुवार को एसपी ओम प्रकाश सिंह कांवड़ यात्रियों के गुजरने वाले एटा रोड़, हाथरस रोड, कासगंज से बदायूं रोड पर मुख्य मार्गों की स्थिति को देखा। मथुरा-बरेली राजमार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य के दृष्टिगत रखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ भरकर ले जाने वाले श्रद्धालुओं को निर्माण कार्य के चलते कोई असुविधा नहीं हो। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा: कपड़े से ढकी जाएंगी वाइन शॉप, खाने-पीने की गुणवत्ता की होगी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.