बलरामपुर, जुलाई 30 -- तुलसीपुर, संवाददाता। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ को देखते हुए सनातन जागृति मंच के विशेष व्यवस्था कराने की मांग की है। संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन से कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिवालयों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं के व्यापक इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त विभिन्न मार्गों से कांवड़ लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। सनातन जागृति मंच के संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने कांवड़ यात्रा मार्गों के साथ प्रमुख शिवालयों के आसपास संचालित मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: श्रावण मास: गूंजने लगे भोले बाबा के जयकारे साथ ही यात्रा मार...