श्रावण मास की तैयारियों को लेकर प्रशासन एवं पुलिस अलर्ट
सोनभद्र, जुलाई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। आगामी श्रावण मास के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। पुलिस लाइन कांफ्रेन्स हॉल में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की हुई संयुक्त समीक्षा बैठक में श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधाओं को लेकर समन्वित कार्ययोजना तैयार की गई। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं संपर्क मार्गों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। यह भी पढ़ें- Siwan News श्राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.