श्रावण मास की आहट से शिवमय हुआ नजीबाबाद
बिजनौर, जुलाई 28 -- श्रावण मास शुरू होने में अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं और नगर का वातावरण पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगने लगा है। सड़कों पर भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िये दिखाई देने लगे हैं। चारों ओर बम-बम भोले, हर-हर महादेव और भोले भंडारी आई तेरी सवारी जैसे जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यह भी पढ़ें- ..... बारिश भी नहीं रोक पाई शिवभक्तों का उत्साहकांवड़ यात्रा का माहौल हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कंधों पर सजी-धजी कांवड़ और जल कलश लेकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा कर रहे हैं। नगर से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रमुख मार्गों पर धार्मिक उल्लास का दृश्य देखने को मिल रहा है। हिंदू धर्म में श्रावण मास को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। मान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.