श्रावण मास का प्रत्येक दिन शिव आराधना के लिए शुभ : पंडित प्रमोद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव का अत्यंत प्रिय मास माना गया है। इस मास का प्रत्येक दिन शिव आराधना के लिए शुभ होता है, किन्तु जब श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार के दिन आती है, तब यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और विशेष पुण्यदायक माना जाता है। सोमवार स्वयं भगवान शिव का दिन है, जबकि पंचमी तिथि शिव परिवार से जुड़ी मानी जाती है। इस कारण यह योग शिव कृपा तथा पितृ-आशीर्वाद का विशेष अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इसका पौराणिक महत्व है। शिवपुराण, स्कन्दपुराण तथा अन्य सनातन परंपराओं के अनुसार श्रावण मास में महादेव पृथ्वी पर भक्तों की प्रार्थना शीघ्र स्वीकार करते हैं। यह भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार पर करें शिव के इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.