श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर थानों में हुई पीस कमेटी की बैठक
फतेहपुर, जुलाई 26 -- फतेहपुर। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और विभिन्न धार्मिक मेलों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थानों में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में धर्मगुरु, मेला समिति के पदाधिकारी, कांवड़ यात्रा आयोजक, डीजे संचालक और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। बैठक में कानून-व्यवस्था, आपसी सौहार्द और यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों से निर्धारित मार्गों का पालन करने, डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन के मानकों के अनुरुप करने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए श्रावण मास और कांवड़ यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.