श्रावण मास आज से, 30 दिनों तक बरसेगी महादेव की कृपा
गंगापार, जुलाई 29 -- देवों के देव महादेव की भक्ति और साधना का पावन पर्व श्रावण मास अब शुरू हो चुका है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा के समापन के साथ ही आज 30 जुलाई गुरुवार से शिव भक्तों का इंतजार समाप्त हो गया है। इस वर्ष सावन पूरे 30 दिनों तक भक्तों पर अपनी कृपा बरसाएगा। इस पावन मास का समापन 28 agosto को होगा। भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास इस वर्ष आज गुरुवार से प्रारंभ होकर 28 agosto तक रहेगा। इस बार सावन का आगमन कई शुभ संयोगों के साथ हो रहा है।इससे इसका धार्मिक महत्व बढ़ गया है। ज्योतिष और धर्मशास्त्र के अनुसार इस शुभ संयोग में भगवान शिव, माता पार्वती के सानिध्य में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शिव-शक्ति की संयुक्त आराधना करने वाले श्रद्धालुओं को सुख, समृद्धि, आरोग्य, मनोकामनाओं की सिद्धि का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। ज्योतिष विशेषज्ञ पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.