श्रावण के नौवें दिन आस्था का सैलाब, कांवड़ मार्ग पर गूंजे 'बम-बम भोले'
सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। श्रावण मास के नौवें दिन शुक्रवार को कांवड़ यात्रा पूरे चरम पर पहुंच गई। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों का सैलाब कांवड़ मार्ग पर दिखाई दिया। हजारों शिवभक्त 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से पूरा मार्ग केसरिया रंग में रंगा दिखाई दिया। कांवड़ मार्ग पर सुबह से ही शिवभक्तों की आवाजाही तेज रही। हाथों में कांवड़ और कंधों पर गंगाजल लेकर श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। कई जत्थे बड़ी-बड़ी आकर्षक झांकियों और डीजे के साथ चल रहे हैं। डीजे पर गूंज रहे शिवभजनों और भक्ति गीतों के बीच कांवड़िए नाचते-गाते हुए यात्रा पूरी कर रहे हैं। जगह-जगह स्थानीय लोग भी कांवड़ियों का स्वागत करते नजर आए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.