दुमका, अगस्त 9 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।राजकीय श्रावणी मेला के 10 वें दिन शनिवार को फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। अहले सुबह से कांवरिया शिवभक्त बाबा बासुकीनाथ धाम में अरघा से जलार्पण कर रहे हैं। शाम पांच बजे बाबा बासुकीनाथ को दिवा कालीन विश्राम के लिए नियमानुसार एक घंटे का विश्राम दिया गया। इससे पूर्व बाबा बासुकीनाथ की 16 उपचारों से विधिवत पूजा संपन्न हुई। विश्राम पूजा संपन्न होने पर शाम 5:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान कांवरिया श्रद्धालु ऑन की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक को स्थगित रखा गया। शाम 5:00 बजे तक बाबा बासुकीनाथ मंदिर में 92,437 श्रद्धालुओं ने अरघा से जलार्पण किया और भोलेनाथ से सुख समृद्धि सहित परिजनों के लिए अभीष्ट कामनाएं भी की। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले पर 2.27 लाख भक्तों ने किया ...