देवघर, अगस्त 30 -- जसीडीह। श्रावणी मेला 2026 में बाबा वैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ने रेलवे के यात्री आंकड़ों को नई ऊंचाई दी है। मेला अवधि में जसीडीह, देवघर, वैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ धाम स्टेशनों के टिकट काउंटरों से 30 लाख 99 हजार 846 यात्रियों ने रेल यात्रा की। वर्ष 2025 में यह संख्या 28 लाख 82 हजार 372 थी। इस तरह यात्रियों की संख्या में 7.54 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं चारों स्टेशनों से रेलवे की आय भी 12.81 करोड़ रुपए से बढ़कर 14.24 करोड़ रुपए पहुंच गई।

यात्री संख्या और आय रेल सूत्रों ने बताया कि जसीडीह स्टेशन यात्रियों की संख्या और आय दोनों मामलों में सबसे आगे रहा। इस वर्ष यहां 19 लाख 24 हजार 68 यात्रियों ने सफर किया, जिससे रेलवे को 10.33 करोड़ रुपए की आय हुई। पिछले वर्ष 18 लाख 62 हजार 569 यात्रियों से 9.72...