देवघर, अगस्त 7 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान जहां लाखों श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंच रहे हैं, वहीं भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोर भी सक्रिय हो गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, मेले के शुरुआती 7 दिनों में नगर थाना में 70 से अधिक जबकि बाबा वैद्यनाथ मंदिर थाना में 80 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन थानों में लगातार आवेदन पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- 7 दिनों में 10.05 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर किया जर्लापणमोबाइल चोरी के प्रमुख स्थान जानकारी क...