श्रावणी मेले में भंडारे को लेकर पौसेता में 2 मिनट के लिए रुकेगी इस्पात एक्सप्रेस
चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- चक्रधरपुर। झारखंड के प्रसिद्ध महादेवशाल श्रावणी मेले में भंडारा को लेकर कांटाभांजी टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस का प्रत्येक शनिवार को पौसेता में 2 मिनट का ठहराव की मंजूरी दी गई है। ट्रेन नंबर 22862 कांटाभांजी टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 1 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार यानि 1, 8, 15 और 22 अगस्त को पौसेता में 2 मिनट के लिए रुकेगी। श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं एवं विभिन्न समाजिक संगठनों के द्वारा भंडारा का आयोजन किया जाता है। जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, राउरकेला बिसरा बंडामुंडा इत्यादि विभिन्न शहरों के समाजिक संगठनों के द्वारा महादेव शाल में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं का ट्रेनों के जरिए यहां आगमन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.