श्रावणी मेले में चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-झारखंड बंगाल और यूपी के श्रद्धालुओं को राहत; देखें पूरी लिस्ट
मुख्य संवाददाता, जुलाई 28 -- Shravani Mela: श्रावणी मेले का आगाज हो रहा है। इस मेले दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और सुलतानगंज आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेल की ओर से श्रावणी मेले पर 12 जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है। ये स्पेशल ट्रेनें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के यात्रियों को सीधी सुविधा उपलब्ध कराएंगी। इनमें अधिकतर ट्रेनें जसीडीह, देवघर, सुलतानगंज और भागलपुर होकर चलेंगी, जिससे कांवरियों और श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से सुगम होगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि परिचालन इस सप्ताह से अगस्त और कुछ ट्रेनों का सितंबर तक होगा। प्रमुख ट्रेनों में जयनगर-आसनसोल श्रावणी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.