देवघर, अगस्त 9 -- देवघर कार्यालय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 10वें दिन शनिवार को भी बाबा नगरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह 4:23 बजे से आम श्रद्धालुओं का जलार्पण शुरू हुआ। शनिवार को जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2 लाख 27 हजार 691 रही। उसमें बाह्य अरघा के माध्यम से 92,365 जबकि आंतरिक अरघा के माध्यम से 1,18,876 भक्तों ने बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया। वहीं शीघ्र दर्शनम के माध्यम 16,450 श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर मंगलकामना की। उधर श्रावणी मेले को लेकर मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और कतार प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती चौबीसों घंटे सक्रिय दिखी। यह भी पढ़ें- 2025 की तुलना 2026 में 15.61% बढ़े श्रद्धालु प्रशासन का दावा है कि पूरे रूट लाइन पर कड़ी नज...