पूर्णिया, जुलाई 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में आयोजित डीआरयूसीसी (डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी) की बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य सह सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) अनन्या स्मृति ने किया। बैठक में राजेश यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट के निर्माण, जनता चौक रेलवे ओवरब्रिज, कोर्ट स्टेशन हवाई अड्डा गुमटी संख्या-3 पर ओवरब्रिज तथा पूर्णिया कोर्ट से पटना के लिए सुबह इंटरसिटी अथवा राजरानी एक्सप्रेस के परिचालन की मांग रखी। यह भी पढ़ें- डीआरयूसीसी की तीसरी बैठक में...