श्रावणी मेले के लिए रांची-भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
पटना, जुलाई 17 -- श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और अजगैबीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार पहली जोड़ी गाड़ी संख्या 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन सप्ताह में दो दिन होगा। यह ट्रेन 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : भागलपुर से रांची वाया शेखपुरा चलेगी स्पेशल ट्रेन ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.