श्रावणी मेले के लिए इतवारी-मधुपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से चलेगी
चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- चक्रधरपुर। श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इतवारी और मधुपुर के बीच झारसुगुड़ा-राउरकेला मार्ग से साप्ताहिक श्रावणी स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 08895 प्रत्येक शनिवार 1 अगस्त से 29 अगस्त तक कुल पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होकर झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी और धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08896 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार सुबह 9 बजे मधुपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी। 20 कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन में 4 एसी, 10 द्वितीय श्रेणी, 4 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात: आसनसोल-पटना व आसनसोल-गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.