मुंगेर, जुलाई 31 -- असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पहले दिन गुरुवार को असरगंज स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल निकले शिवभक्तों से पूरा मार्ग केसरिया रंग में रंग गया। बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से कच्ची कांवरिया पथ पूरे दिन गूंजता रहा। सुबह हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के बावजूद कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिवभक्त भजन-कीर्तन करते, नाचते-गाते और बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है का उद्घोष करते हुए बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं में बाबा भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था दिखाई दी। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दलूहाट हनुमान ...